*जांजगीर-चांपा SP से मिला सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (S4,) नशामुक्ति व कुरीतियों पर हुई चर्चा*
*जांजगीर-चांपा, 22 मई 2026:* सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन ( जांजगीर चांपा कोरबा शक्ति रायगढ़ परिक्षेत्र)ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा के आदरणीय पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे से सौजन्य भेंट की। संगठन ने समाजहित और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अहम मुद्दों पर SP से चर्चा की।
संगठन के पदाधिकारी
अध्यक्ष प्रदीप कुमार *चंद्राकर, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं महासचिव सुखदेव राजहंस के नेतृत्व में यह मुलाकात हुई।
*इन मुद्दों पर हुई बात*
संगठन ने SP के सामने समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर चिंता जताई। मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा हुई:
- *मृत्युभोज प्रथा* और सामाजिक बहिष्कार जैसी कुरीतियों को खत्म करना
- *अंधविश्वास* के खिलाफ जनजागरूकता चलाना
- *नशामुक्त समाज* निर्माण के लिए अभियान तेज करना
- शिक्षा और
- *संविधानिक मूल्यों* का प्रचार-प्रसार
संगठन ने बताया कि वह जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ति एवं रायगढ़ परिक्षेत्र में लगातार सामाजिक जागरूकता का काम कर रहा है।
*SP ने की सराहना*
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने संगठन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। SP ने समाजहित के कार्यों में पुलिस का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
*संगठन का संकल्प*
संगठन S4 ने पुलिस अधिक्षक महोदय का आभार जताया। संगठन ने समाज के सर्वांगीण विकास और जागरूकता के लिए निरंतर काम करने का संकल्प दोहराया।
