सारागांव में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह 2026, मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान
सारागांव, 14 जून 2026। सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन छत्तीसगढ़ (S4) तथा सूर्यवंशी समाज सारागांव, (जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ती एवं रायगढ़ परिक्षेत्र )के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन, सारागांव में सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला, समाज सेवा एवं सामाजिक संस्कार सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक बंधुओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (S4) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चंद्राकर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय को आमंत्रित किया गया था, किंतु आकस्मिक आवश्यक प्रशासनिक कार्य के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास अधिकारी जांजगीर अनिता अग्रवाल, नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष छबि लाल सूर्यवंशी, केंद्रीय कमेटी सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष जसपाल दरवेश, महासचिव तोता राम लाठिया तथा ग्राम पंचायत कोसमंदा के सरपंच संजय रत्नाकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. संजय कुमार, प्रो. डॉ. प्यारे लाल आदिले, गोदावरी विजय, लोकनाथ प्रधान, हरदेव टंडन, बृजलाल मार्चे, जगजीवन राम लाठिया, मंजू प्रधान, विनीता प्रधान, अनिता ताम्रकार, अरुण प्रधान, शिव प्रधान, केशव करियारे, जीवधन सूर्यवंशी, गेंदराम प्रधान, दुर्गेश प्रधान, शिवा चौरसिया, विश्वनाथ गढ़ेवाल, परशुराम लटियार, साहेबलाल सूर्यवंशी, हेमंत पैगवार, गुलशन कुमार सूर्यवंशी, डॉ. मनोज प्रधान, राजेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, संतोष प्रधान, कृष्णा टंडन, सखा राम बौद्ध, नरेन्द्र कुमार डिग्रस्कर, धीरेन्द्र बघेल, भास्कर विजर्सन, धनंजय करियारे, डॉ. सुखदेव प्रधान तथा सावन गुजराल की उपस्थिति रही।
समारोह में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में
सिमरन प्रधान, रागिनी करियारे,आकाश सूर्यवंशी, सिमरन सूर्यवंशी, सौर्यदिप सूर्यवंशी, हर्ष पैगवार,
चांदनी ताम्ब्रे, सुहानी सूर्यवंशी तथा आराध्या गढ़ेवाल को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं में
पूजा सूर्यवंशी, ईशा सूर्यवंशी, आदित्य कुमार, रितिशा सूर्यवंशी, प्राची गढ़ेवाल तथा
भूपेश कुमार गढ़ेवाल को सम्मान प्रदान किया गया।
खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले
कौशिन सिंह गढ़ेवाल एवं हिमांशु सूर्यवंशी को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
संगठन की शैक्षणिक पहल “हम पढ़ेंगे-हम बढ़ेंगे” सत्र 2025-26 के अंतर्गत 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सिमरन सूर्यवंशी, दुर्गेश्वरी सूर्यवंशी, प्रियांशु सूर्यवंशी, सिमरन सूर्यवंशी,
रोशनी, खुशबू सूर्यवंशी,मंजू सूर्यवंशी,खुशबू कुमारी तथा रीना चंद्राकर को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार “हम पढ़ेंगे-हम बढ़ेंगे” सत्र 2026-27 के अंतर्गत शिक्षा शुल्क एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण सम्मान के लिए आरुषी सूर्यवंशी, आंचल सिंघसर, तानी लसार, प्रिया सूर्यवंशी, रोशनी पुरे, श्रद्धा कुमारी सूर्यवंशी,
अर्चना, हेमकुमारी, संध्या कुमारी सूर्यवंशी आरती कुमारी सूर्यवंशी को सम्मान प्रदान किया गया।
सामाजिक संस्कार सुधार सम्मान के अंतर्गत गरीब दास गढ़ेवाल, दामोदर खरे,मदन पुरे, जयमल परमहंस,सतीस कुमार प्रधान, भरत पैगवार,घनश्याम प्रसाद लाठिया, मोतीलाल सिंघसर,सखिराम सोनवान तथा राजकुमार टैगोर को समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सामाजिक सुधार के लिए सम्मानित किया गया।
“एक कदम समाज के शिक्षा विकास की ओर” अभियान के अंतर्गत समाज सेवी शिक्षक सम्मान से नवीन कुमार सूर्यवंशी, बिंदु देवी सूर्यवंशी,
कल्पना लाठिया, मंजुला रत्नाकर,
वृहस्पति रत्नाकर तथा यशवंत प्रधान को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान शिक्षा, सामाजिक एकता, नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन,
अंधविश्वास एवं पाखंडवाद के विरोध, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, योग,
यातायात जागरूकता तथा बेटी शिक्षा जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करने वाले संदेश भी प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न ग्रामों से आए बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
पूरे आयोजन का सफल संचालन एवं समन्वय सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन छत्तीसगढ़ (S4) तथा सूर्यवंशी समाज सारागांव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में
अध्यक्ष प्रदीप कुमार चंद्राकर, उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा महासचिव सुखदेव राजहंस सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मान समारोह 2026 शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का एक प्रेरणादायी मंच साबित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
********************






