ग्राम जोगीडीपा में सूर्यवंशी
समाज सुधार संगठन (S4) द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम
आदरणीय समाज, सादर जय भीम नमो बुद्धाय ,
सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के तत्वाधान मे दिनांक 14/12/2025 को ग्राम - जोगीडिपा मे जनजागरूकता रैली एवं सामाजिक चिंतन गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया....... कार्यक्रम की शुरुआत तथागत भगवान गौतम बुद्ध और विश्वरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा में पुष्प अर्पित करके किया गया ।
तत्पश्चात S4 के द्वारा जनजागरूकता रैली को पूरे ग्राम- जोगीडिपा मे घुमाया गया जिसमे ग्राम के छोटे बच्चे, बुजुर्ग, नारिशक्ति से लेकर नवयुवक साथियों का विशेष योगदान रहा | जन-जागरूकता रैली के पश्चात ग्राम जोगीडिपा के माताचौरा भवन मे सामाजिक चिंतन गोष्टी की शुरुआत की गई जिसमे मुख्य रूप से
नशापान, समाज की शिक्षा ,
सदाचार नैतिकता, नारी सशक्तिकरण,
सदाचार नैतिकता,आचार नियम आदि
सम्बन्ध मे नियमों की व्याख्या,,,
S4 के संस्थापक पंकज कुमार सूर्यवंशी जी अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर जी
शिक्षा सचिव मुरारी गढ़ेवाल जी, द्वारा
किया गया संगठन द्वारा बनाये गये नैतिक
नियम एवं प्रोटोकॉल की व्याख्या S4 के
कोषाध्यक्ष महेश बौद्ध जी ,महासचिव
सुखदेव राजहंस जी,उपाध्यक्ष
महेन्द्र सूर्यवंशी जी ,संगठन
सचिव अनिल प्रधान जी द्वारा किया गया,,ताकि समाज मे नैतिक आचार नियमों को अपनाकर उत्कृष्ट अनुशासित जीवन
जिया जा सके l और
उपरोक्त विषयो पर गंभीर चर्चा परिचर्चा
किया। इस सामाजिक चर्चा परिचर्चा में गांव के बड़े बुजुर्ग के साथ-साथ नवयुवक और
बच्चे भी उपस्थित थे,,, उन्होंने
S4 के कार्यों एवं
विचारों की सराहना की,।
नारिशक्तियों के विचार-
ग्राम के मातृशक्तियों ने संगठन के सभी विचारों एवं कार्यों की सराहना किया एवं कहा कि समाज में ऐसा परिवर्तन होना चाहिए ,,,मुख्य रूप से गांव के उपसरपंच पुष्पा मधुकर ,सुलेखा मधुकर जी एवं सभी नारिशक्तियों ने एक स्वर में संगठन की बातों का समर्थन किया l
ग्राम प्रतिनिधियों एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने ये बाते कही-
सभी आदरणीयों ने संगठन का समर्थन किया और जब जोगीडिपा के ग्राम प्रतिनिधियो से समाज संविधान एवं 18 बिन्दुओं से संशोधित नियम के बारे में जानकारी पूछा गया तो सम्माननीय द्वारिका प्रधान जी,सुधीराम दिनकर जी धीरसाय पैगवार जी और सुशील पूरे जी ने बताया की इन नियमों की हमे न तो जानकारी है और न केंद्रीय कमिटी ने ये सब बताया है,,और यह भी जानकारी दिया कि केंद्रीय कमिटी जब कोई नियम में संसोधन करता है या कोई नया नियम बनाता है तो न तो हमारे गांव के किसी प्रतिनिधि को बुलाता है न कोई जानकारी देता है और न ही किसी मामले में हमारे सतगवा को जागरूक किया है,,, ग्राम जोगीडिपा के वरिष्ठ नागरिक आदरणीय लच्छीराम प्रधान जी द्वारा केंद्रीय कमिटी चुनाव के सम्बन्ध में एक नई जानकारी दिया गया ,उन्होंने ने बताया कि हम लोग केवल दो अध्यक्ष के चुनाव के बारे में जानते है एल.डी. गढ़ेवाल जी और संजय गढ़ेवाल जी बाकी हमारे समाज में जितने भी अध्यक्ष बने है वे कैसे बने है ये हम लोग नही जानते न ही हमारे गांव को पूछा गया है,,और इस बात की पुष्टि पूरे गांव वाले करते है l इसका मतलब क्या समझा जाय
चिंतनगोष्ठी और सामाजिक चर्चा परिचर्चा के बाद सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के बैनर तले ग्राम जोगीडिपा के कक्षा 10 वी और 12 वी के मेधावी छात्र छात्राओं (प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण) का सम्मान ग्रामवासी एवं संगठन के सक्रिय सदस्यों द्वारा मेडल एवं पेन देकर किया गया l संगठन के कोषाध्यक्ष महेश बौद्ध द्वारा बच्चों का सम्मान बाबा साहेब और भगवान बुध्द की पुस्तक भेट करके किया गया l
इसके बाद कार्यक्रम के
समापन के पहले जनजागरूकता कार्यक्रम में ग्राम पाली से आये हुए आदरणीय सीताराम
सूर्यवंशी जी एवं भगत राम गढ़ेवाल जी ने
सामाजिक शिक्षा पर अपने अपने विचार रखे साथ ही भाई दुर्गेश प्रधान जी (भीम आर्मी)
भी मौजूद रहे l
गांव के नवयुवक साथियों का वक्तव्य-
गांव के नवयुवकों का कहना था कि सूर्यवंशी समाज संविधान और बनाए गए नियमों की जानकारी उन्हें नहीं थी केंद्रीय कमेटी द्वारा ना तो कभी इस प्रकार की जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया है और ना ही नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे समाज में नियम बनाने वाले पदाधिकारी ही नियमों का उल्लंघन करते हैं यह चिंता का विषय है ,सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के जागरूकता कार्यक्रम और कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज समाज में जो परिवर्तन हो रहा है वह सब संगठन की मेहनत का परिणाम है।सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज संगठन जिस प्रकार निःस्वार्थ भाव से गांव गांव जाकर जन जागरूकता कर समाज को जागरूक कर रहा बहुत ही प्रशंसनीय है
उसके बाद कार्यक्रम के समापन के पहले S4 संगठन के अध्यक्ष माननीय प्रदीप कुमार चंद्राकर जी ने संगठन के तरफ से सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासी जोगीडिपा का सादर धन्यवाद दिया,,,, विशेष तौर से ग्राम जोगीडिपा के जागरूक नवयुवक साथियो सम्मानीय नारायण प्रधान जी (दिनेश),संदीप पैगवार,आशाराम मधुकर,सुरित मधुकर,अजय दिनकर,सनत मधुकर,आकाश जोशी,हिमांचल जोशी,सनी मधुकर,प्रकाश पैगवार,नरोत्तम जोशी,पुरुषोत्तम लसार,धनीराम प्रधान,नितिन मधुकर, शत्रुहन दिनकर एवं भीमा मधुकर जी का जिसने कार्यक्रम का आयोजन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाया एवं समस्त ग्रामवासियो को कार्यक्रम मे उपस्थित होने के लिए गांव मे घर घर जाकर आमंत्रित किया ,,,इसके लिए हमारा संगठन जोगीडिपा के सम्मानीय साथियों को तहेदिल से धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त करता है
अंततः ग्राम के जागरूक युवा साथी सम्माननीय नारायण प्रधान जी (दिनेश) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आदरणीयो का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया | ग्राम जोगीडिपा में जन-जागरूकता कार्यक्रम बहुत ही सफल एवं सार्थक रहा
सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन छत्तीसगढ़, जांजगीर चांपा,कोरबा,सक्ति परिक्षेत्र




