समाज सुधार की ओर बढ़ते कदम: सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन(S4)छ.ग के सदस्यों ने खोखसा में जगाई जागरूकता की अलख

 

ग्राम - खोखसा (जांजगीर) के सम्माननीय नागरिक मनहरण प्रधान जी के सुपुत्र हरिचरण प्रधान जी का परिनिर्वाण दिनांक  02/01/26 कोहो गया था l

दिनांक 07/01 /26 को सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के सक्रिय सदस्य प्रदीप कुमार चंद्राकर जी,पंकज कुमार सूर्यवंशी जी,राजेंद्र बौद्ध जीएडवोकेट साखीराम सोनवान जीसुखदेव राजहंस जी,सुरेश कुमार सूर्यवंशी जी,विजय लाठिया जी,धनेश्वर विजय जी,ओमप्रकाश करियारे जी,राजा रत्नाकर जी एवम् अभिलाष गढ़ेवाल जी द्वारा  शोकाकुल परिवार को मृत्यु संस्कार के संबंध में सूर्यवंशी समाज के संविधान के बारे में तथा केंद्रीय कमेटी द्वारा संशोधित 18 बिंदुओं के बारे में जानकारी प्रदान किया,साथ ही सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के विचारो,उद्देश्यों,से भी अवगत कराया गया।

 शोकाकुल परिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सादा तरीके से करने,के लिए प्रेरित किया  गया 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सादा तरीके से करने,

मीठा परोसने पर पूर्ण रूप से बंद करने

,बिस्सर नही डालने,नशा पान नहीं करने आदि

संबंध में एवं अंतिम संस्कार संबंधी समाज संविधान के नियमों को पूरे परिवार को समझाया और जागरूक किया गया। जिसमें प्रधान परिवार के सदस्यों ने सादा भोजन खिलाने और मीठा आइटम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,नशापान नही करनेआदि के साथ समाज संविधान का पालन करने का आश्वासन दिया और सामाजिक परिवर्तन को स्वीकार करने की बात कही गई l

             सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के सदस्य बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपने व्यस्त दिनचर्या से कीमती समय निकालकर समाज को जागरूक कर रहे हैं             

सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन छत्तीसगढ़

(जांजगीर चांपा कोरबा सक्ति परिक्षेत्र )

जय भीम नमो बुद्धाय

Post a Comment

Previous Post Next Post