नगर पंचायत सारागांव में सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (S4) ने फूंका सामाजिक परिवर्तन का बिगुल; रैली और गोष्ठी का भव्य आयोजन

 

         

नगर पंचायत सारागांव में सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (S4) ने फूंका सामाजिक परिवर्तन का बिगुल; रैली और गोष्ठी का भव्य आयोजन                            सारागांव (नगर पंचायत)  8 फरवरी 2026

सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (S4) द्वारा ग्राम सारागांव में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और नैतिक मूल्यों की स्थापना हेतु एक भव्य जनजागरूकता रैली एवं सामाजिक चिंतन गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में अनुशासन, सदाचार और संवैधानिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर लागू करना रहा।

रैली के माध्यम से एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत भगवान बुद्ध और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात, पूरे नगर पंचायत सारागांव में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और विशेषकर नारीशक्ति की भारी उपस्थिति ने सामाजिक बदलाव के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

चिंतन गोष्ठी: कुरीतियों पर प्रहार और नियमों पर विचार

रैली के बाद आयोजित गोष्ठी में समाज के उत्थान के लिए कई गंभीर विषयों पर गहन चर्चा हुई। S4 के संस्थापक पंकज कुमार सूर्यवंशी ने संगठन द्वारा तैयार किए गए नैतिक नियमों और प्रोटोकॉल की व्याख्या की 

 चर्चा के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे

       मृत्यु संस्कार और विवाह: फिजूलखर्ची रोकने हेतु नियमों का निर्धारण ।

      कुरीतियों का विरोध: दहेज प्रथा और नशापान के खिलाफ कड़े कदम उठाना

      सशक्तिकरण: शिक्षा, सदाचार और नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देना

संगठन के अध्यक्ष मान. प्रदीप चंद्राकर जी

,उपाध्यक्ष  मान. महेन्द्र सूर्यवंशी जी,

 महासचिव मान. सुखदेव राजहंस जी,

 संस्थापक मान. पंकज कुमार सूर्यवंशी जी, मान. महेश बौद्ध जी ,

मिडिया प्रभारी राजेंद्र बौद्ध जी एवं राकेश लाठिया जी

 शिक्षा सचिव मान. मुरारी गढ़ेवाल जी, एड. साखीराम सोनवन जी,मान.धनेश्वर विजय जी, मान. डी डी गढ़ेवाल जी,मान. धनंजय टंडन जी, मान. अनिल प्रधान जी,मान.ओमप्रकाश जी,मान.शिवनाथ लसार जी,मान.परदेशी ताम्रकर जी, आदि ने सामाजिक नियमावली को साझा किया।

बुजुर्गों और प्रबुद्ध वर्ग ने जताई चिंता

कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष मान. छबि लाल जी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों मान. केशव करियारे जी, मान. जामनलाल जी, मान. विजय कुमार जी, मान. दिनेश कुमार जी ने संगठन के प्रयासों को सराहा। वहीं, गांव के बुजुर्गों ने एक महत्वपूर्ण पक्ष रखते हुए कहा कि समाज में नियम बनाने वाले

 पदाधिकारियों को स्वयं नियमों का पालन करना चाहिए ताकि आदर्श स्थापित हो सके। उन्होंने केंद्रीय कमेटी द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतरता पर भी जोर दिया

सराहनीय योगदान और आभार

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाई परमेश्वर कुमार, प्रशांत कुमार,राजकुमार,गुलशन,अशोक,मनोज,करण की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। नारिशक्तियों में मान. अनिता ताम्रकर,सुमित्रा बाई,शिवकुमारी और गायत्री देवी,राजकुमारी ने भी संगठन के कार्यों को समाज के लिए संजीवनी बताया। साथ ही बच्चियों में कविता,करीना,मंजू, कुसुमी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

अंत में मान.केशव करियारे,जी ने संगठन का आभार व्यक्त किया और संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चंद्राकर ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम  का समापन समाज को एक नई दिशा देने के संकल्प के साथ हुआ।


      नमो बुद्धाय जय भीम  य भीम जय संविधान

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post