सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध (S4) संगठन की मुहिम: जिला पुलिस प्रशासन ने सराहा, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
आज दिनांक 07/01/26 को सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (S4) द्वारा जांजगीर - चांपा के जिला अधीक्षक माननीय विजय कुमार पाण्डेय सर जी और जांजगीर थाना प्रभारी माननीय जयप्रकश गुप्ता जी से सौजन्य मुलाक़ात किया गया,,,,जिसके अंतर्गत संगठन द्वारा अपने कार्यों, उद्देश्यों,अपने शैक्षणिक पहल और समाज मे व्याप्त विभिन्न प्रकार के कुरुतियों द्वारा समाज मे उत्पन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया ,,,साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने के अपने प्रयास के बारे मे भी जानकारी दी गई l
जिसमे संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चंद्राकर जी,उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सूर्यवंशी जी,महासचिव सुखदेव राजहंस जी,शिक्षा सचिव-सुरेश कुमार सूर्यवंशी जी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बौद्ध जी,संगठन सचिव-विजय कुमार लाठिया,ओमप्रकाश करियारे जी एवं राजा रत्नाकर जी मुख्य रूप से उपस्थिति रहेजिले के पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी महोदय ने संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और सुधार कार्यों का तहेदिल से स्वागत किया और भविष्य मे किसी भी प्रकार के समस्याओं मे सहयोग प्रदान करने का आश्वाशन दिया l इसके लिए सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है l
सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (छत्तीसगढ़) जांजगीर चांपा,कोरबा,सक्ति परीक्षेत्र


