संगठन(S4) के तत्वाधान में ग्राम पचोरी में गूंजा जनजागरूकता का संदेश । पचोरी 27 सितंबर 2026
सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन (S4)
के तत्वाधान में रविवार, 27 सितंबर 2026
को ग्राम पचोरी में जनजागरूकता रैली एवं सामाजिक चिंतन गोष्ठी का
सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज में नैतिक आचार-विचार अपनाने और अनुशासित
जीवन जीने के उद्देश्य से आयोजित हुआ।
जनजागरूकता रैली से हुआ शुभारंभ: -कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे ग्राम पचोरी में निकाली गई भव्य जनजागरूकता
रैली से हुआ, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों,
मातृशक्ति और नवयुवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात तथागत
भगवान बुद्ध एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के
चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर गोष्ठी की शुरुआत की गई।
प्रमुख सामाजिक विषयों पर गहन चिंतन:- गोष्ठी में समाज सुधार से जुड़े मुख्य विषयों पर गंभीर चर्चा-परिचर्चा की
गई, जिनमें प्रमुख हैं:
- मृत्यु
संस्कार एवं विवाह के नियम
- दहेज
प्रथा और नशापान का विरोध
- शिक्षा, सदाचार और नैतिकता का प्रसार
- नारी
सशक्तिकरण एवं सामाजिक आचार नियम
पदाधिकारियों ने साझा किए नियम व विचार:- संगठन (S4) के शिक्षा सचिव सुरेश कुमार सूर्यवंशी
जी ने इन विषयों पर नियमों की विस्तृत व्याख्या की। अध्यक्ष प्रदीप
चंद्राकर, संगठन सचिव अनिल कुमार प्रधान, उपाध्यक्ष महेंद्र सूर्यवंशी, महासचिव सुखदेव
राजहंस, परदेशी ताम्रकार, शिवनाथ लसार एवं विजयकुमार लाठिया, परमेश्वर सूर्रायवंशी और रतन कुमार संगठन के नैतिक नियमों व प्रोटोकॉल की जानकारी साझा की गई।
बुजुर्गों व मातृशक्ति का मिला समर्थन:- कार्यक्रम में महेश राम सूर्यवंशी, पवन
कुमार, दीपक कुमार एवं विनोद कुमार ने अपने विचार रखे। नारी शक्ति के रूप में राधिका बाई, कृष्णा बाई, सुनीता बाई, सूरज
बाई, मेलन बाई और चमेली
बाई जी ने संगठन की पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
गांव के बुजुर्गों ने संगठन के निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा, "आज समाज में जो सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है, वह संगठन की लगन का ही परिणाम है।" इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक संविधान पर गांव-समाज को एकजुट होकर चर्चा करने और नियमों के निष्पक्ष पालन पर बल दिया।
आभार एवं समापन:- कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रदीप कुमार चंद्राकर जी ने सफल आयोजन के लिए
समस्त पचोरी ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेष रूप से विनोद कुमार जी का आभार व्यक्त
किया उन्होंने घर-घर जाकर आमंत्रण देने और व्यवस्था संभाले ।
अंतिम संकल्प - "हम सुधरेंगे, समाज सुधरेगा -
संगठन (S4)
(जांजगीर
चाम्पा,कोरबा,सक्ति,रायगढ़ परिक्षेत्र )

.jpg)
.jpg)