अमोदा में नारी शक्ति का शंखनाद: सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस पर 'नारी सशक्तिकरण' कार्यक्रम

 

                                

ग्राम अमोदा में नारी शक्ति का शंखनाद: सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण  कार्यक्रम संपन्न

     अवगत हो कि  सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के तत्वाधान मे "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष्य मे दिनांक 08/03/26 को ग्राम - अमोदा मे  आयोजित "नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम " का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम की शुरुआत देश की सशक्त एवं भारत के प्रथम महिला  शिक्षिका क्रांतिज्योति, राष्ट्रमाता सावित्री बाई  फुले,तथागत गौतम बुद्ध एवं भारतरत्न, बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्रों  मे नारिशक्तियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया l

         तत्पश्चात S4 संगठन की सक्रिय सदस्य "आयुष्मती सुमन सुरेश सूर्यवंशी जी" ने भीम गीत के कार्यक्रम की शुरुआत किया साथ ही "आयुष्मती उषा बौद्ध जी" ने कविता के माध्यम से अपनी बात रखी ,साथ ही संगठन एवं ग्राम अमोदा की नारीशक्तियो ने नारी सशक्तिकरण एवं उनके संवैधानिक आधिकारों पर ओजश्वी वक्तव्य दिये l   

इस कार्यक्रम मे नारी शक्तियों के साथ पुरुषों को भी संगठन के सदस्यो द्वारा भारत के संविधान मे निहित मौलिक अधिकारों -

 1. समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)

2. स्वतंत्रता का अधिकार (अनु. 19-22)

3. शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनु. 23-24)

4. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (अनु. 25-28)

5.सांस्कृतिक तथा शिक्षा सम्बन्धी अधिकार (अनु. 29-30)

6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनु. 32) की जानकारी प्रदान किया गया,

 'नारी उत्पीड़न',दहेज़ प्रथा,कन्या बाल विवाह

अंधविश्वास - पाखंडवाद आदि

'हिन्दु कोड बिल' की भी जानकारी प्रदान किया गया

 जिसके तहत महिलाओं को भी पिता और पति की संपत्ति मे पुत्रो के समान अधिकार,सरकारी नौकरी मे महिलाओं को मातृत्व अवकाश आदि अधिकार देकर बाबा साहेब ने भारत के समस्त महिलओ पर उपकार किया है जिसकी जानकारी प्रदान किया गया l साथ ही  तथागत बुद्ध के धम्म में निहित नैतिक आचार नियमों की भी व्याख्या किया गया जिसमें संगठन के अध्यक्ष - माननीय प्रदीप कुमार चंद्राकर जी, उपाध्यक्ष - महेंद्र कुमार सूर्यवंशी जी, महासचिव -  सुखदेव राजहंस जी,संस्थापक - पंकज कुमार सूर्यवंशी  जी,कोषाध्यक्ष - महेश बौद्धजी, शिक्षा सचिव -  मुरारी गढ़ेवाल जी  सुरेश कुमार सूर्यवंशी जी, अनिल कुमार प्रधान जीधनंजय टंडन जी, शिवनाथ लसार जी, राजेंद्र बौद्ध जी, राकेश लाठिया जी, ओम प्रकाश करियारे जी, डी डी गढ़ेवाल जी ,विजय कुमार लाठिया जी,विजय कुमार चंद्राकर जी  द्वारा जानकारी प्रदान किया गया l                     

             संगठन के सक्रिय महिला पदाधिकारी में सम्मामनीय प्रतिभा चंद्राकर जी , मीरा देवी सूर्यवंशी जी , उषा बौद्ध जी ,सुमन सुरेश सूर्यवंशी जी, निर्मला गढ़ेवाल जी, उत्तरा सूर्यवंशी जी, संध्या राजहंस जी, फुलेश्वरी प्रधान जी, रीना चंद्राकर जी, ममता लाठिया जी, प्रेमकली करियारे जी, नंदिनी टंडन जी, चंद्र कुमारी करियारे जी,अनिता बौद्ध जी,सहोदरा देवी जी,सविता लसार जी आदि सशक्त नारी शक्तियों की उपस्थिति मुख्य रूप से रही 

 ​           इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता पुरुषों के साथ महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। समाज की महिलाओं ने न केवल उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि मंच से अपने स्वतंत्र विचार रखकर सामाजिक फैसलों में अपनी भूमिका सुनिश्चित की।

नारि शक्तियों मे अमोदा ग्राम सम्माननीय रामबाई जी,सुमित्रा बाई जी,देवमती जी,नोनीबाई जी,सुमति बाई जी,गीता जी,नीरा जी,महेतरीन बाई जी,पूर्णिमा देवी जी,सुशीला देवी जी, ग्राम झर्रा से कु. कल्पना लाठिया जी,गंगा देवी जी एवं ग्राम सेंदरी से आदरणीय  रानू लसेर जी,जया खरे जी जैसी सशक्त महिलाओं ने कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता निभाई l 


   संगठन के पदाधिकारियों ने इसे 'क्रांतिकारी परिवर्तन' की शुरुआत बताते हुए कहा कि जब तक महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निर्णय नहीं लेंगी,तब तक वास्तविक समाज सुधार संभव नहीं है।

    ग्राम के गणमान्य नागरिकों मे आदरणीय गोविंद चंद्राकर जी, महावीर कमलाकर जी, बलिराम चंद्राकर जी  रामाचंद्राकर जी, मोहनलाल करियारे जी, बुदल करियारे जी, सीताराम करियारे जी, सूदल करियारे जी और ग्राम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे l


कार्यक्रम के समापन के पहले ग्राम अमोदा के गणमान्यजनों ने 'कलम' प्रदान कर नारी शक्तियों का सम्मान किया l

कार्यक्रम का समापन - और अंत में हमारे संगठन के अध्यक्ष मान. प्रदीप कुमार चंद्रकार जी ने ग्राम अमोदा के सदस्यों और कार्यक्रम मे उपस्थित मातृशक्ति और सभी आदरणीय आगंतुको का हृदय से आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया l                         

       ग्राम - अमोदा मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बहुत ही सफल और सार्थक रहा l

                                                सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन

                                            जांजगीर चांपा कोरबा सक्ति परिक्षेत्र (छत्तीसगढ़)


Post a Comment

Previous Post Next Post